फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लावारिस पशु चट कर रहे ग्रामीणों की फसल

Mon, 03 Mar 2025 04:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा ग्राम पंचायत के मझगांव वासी किसान लावारिस पशुओं से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां वहां से आए लावारिस गाय और बैल खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और चरी चट कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं को रखने के खोड़ (कांजी हाउस) बनाने की मांग की है। देवीपुरा के प्रशासक दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि ग्रामीण लावारिस पशुओं से परेशान हैं। पूर्व प्रधान माला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने गांव में जीर्णशीर्ण सोलर फेंसिंग को ठीक करने के अलावा पूरे गांव की सोलर फेंसिंग से घेराबंदी करने की मांग उठाई है। शिव सांस्कृतिक युवा मंच अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, शंकर लाल, हेम जोशी, दीपक पाठक, गणेश चंद, भाष्कर भट्ट, संजय उप्रेती आदि ने लावारिस पशुओं काे रखने के लिए खोड़ बनाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें