शारदा नदी का जलस्तर फिर से कम होने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक पहुंच गया जबकि रविवार को जलस्तर 7295 क्यूसेक था। पिछले माह 15 फरवरी को नदी का जलस्तर सबसे कम यानी 3997 क्यूसेक था।
बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर फिर से कम होने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक पहुंच गया जबकि रविवार को जलस्तर 7295 क्यूसेक था।
विज्ञापन
पहाड़ों में 28 फरवरी और एक मार्च को हुई वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। एक मार्च को जलस्तर 9002 क्यूसेक पहुंच गया था। जबकि 27 और 28 फरवरी को नदी का जलस्तर 4142 क्यूसेक था। इससे पूर्व 21 से 26 फरवरी तक नदी का जलस्तर 4288 क्यूसेक रहा। जलस्तर 16 से 20 फरवरी तक 4142 क्यूसेक रहा। पिछले माह 15 फरवरी को नदी का जलस्तर सबसे कम यानी 3997 क्यूसेक था।