फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में अंधड़ ने मचाई तबाही

Wed, 05 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले में अंधड़ भवन पर गिरा पेड़। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बुधवार को अचानक अंधड़ ने तबाही मचा दी। विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। विशालकाय देवदार का पेड़ गिरने से जिला मुख्यालय के फर्त्याल गार्डन में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक ठेला चला रहे एक व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

अचानक आए अंधड़ और बारिश से विभिन्न स्थानों पर बिजली के तारों, घरों, गोशालाओं और वाहनों के ऊपर पेड़ गिर गए। इससे काफी नुकसान हुआ है। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने बताया कि जिला मुख्यालय फर्त्याल गार्डन में अचानक आए अंधड़ से देवदार का विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिजली के तारों पर गिरे पेड़ों के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई मकानों और गोशालाओं के ऊपर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें