फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डेंजर जोन स्वाला में गिर रहे पत्थर और मलबा, सड़क खोलना आसान नहीं

Wed, 25 Sep 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत-टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन स्वाला के निरीक्षण के दौरान डीएम एनएच के अ​धिकारियों से जानकारी
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला सिरदर्द बन गया है। पिछले 12 सितंबर से यातायात सुचारू नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वाला के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के साथ ही पानी का रिसाव हो रहा है। इससे मार्ग लगातार धंसता जा रहा है। ऐसे में मरम्मत का काम भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को एनएच की मशीनें मलबा और पत्थरों को हटाती रहीं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे के कारण काम करना आसान नहीं रहा। कई बार मशीनों के ऑपरेटरों को भी पहाड़ी से गिरते बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण खुद की जान बचाने के लिए पीछे होना पड़ा, लेकिन पहाड़ी से गिरे बोल्डर के चलते मशीन को नुकसान हुआ।
व्यापार मंडल ने एनएच पर यातायात सुचारू करने के लिए प्रशासन को चार दिन का समय दिया है जबकि प्रशासन ने 24 और 25 सितंबर को एनएच पर सुधारात्मक कार्य के लिए सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया था, ताकि यातायात सुचारू हो सके, लेकिन बुधवार को भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अब 26 सितंबर को भी एनएच पर सुधारात्मक कार्य के चलते यातायात पूरी तरह बाधित रखा गया है।सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छोटी वाहनों को रीठा साहिब-डांडा-मीनार सड़क से सुबह आठ से छह बजे तक संचालन की अनुमति दी है।
हालांकि एनएच कई जगह खतरनाक बना हुआ है, लेकिन डेंजर जोन के चलते अन्य जगह काम नहीं हो पा रहे हैं। एनएच खोलने के इंतजार में कई कई वाहन चल्थी में फंसे हैं।
-
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मार्ग रात और सुबह भी तैयार किया गया, लेकिन वह ढह गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर के कारण एक मशीन की चेन टूट गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बच गया। अभी यातायात सुचारू करना मुश्किल होग जिससे मार्ग को खोलने में दिक्कतें पैदा हो रही है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द एनएच पर आवाजाही सुचारू की जा सके। - मनोज कोटला टम्टा, सहायक अभियंता, एनएच
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें