टनकपुर में शारदा स्टोन क्रसर का निरीक्षण करते एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत और खान अ
- फोटो : TANAKPUR
स्टोन क्रशरों में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाते हुए कुमाऊं स्टोन क्रशर को मानक पूरे करने तक बंद कर दिया है, जबकि शारदा स्टोन क्रशर के मालिक को सुरक्षा मानकों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
बीती दो जुलाई को शारदा स्टोन क्रशर में पट्टे में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने पर डीएम एसएन पांडेय ने एसडीएम दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दोनों क्रशरों की जांच के आदेश दिए थे।
बृहस्पतिवार को टीम ने दोनों क्रशरों में छापा मारकर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया तो कुमाऊं स्टोन क्रशर में तमाम खामियां मिलीं। बिजली के तार जमीन पर बिखरे पड़े थे और फोरमैन भी प्रशिक्षित नहीं था।
वहीं शारदा स्टोन क्रशर के परिसर में सरिया जहां-तहां बिखरी मिलीं और घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग होते पाया गया। शारदा क्रशर के स्वामी को सुरक्षा मानकों मेें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।