चंपावत। जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ धूमधाम तरीके से मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने गोरलचौड़ मैदान में फीता काटकर कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॅाल का निरीक्षण किया।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड में मेरिट में आने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। वहां ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता देवी, सुमनलता, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, बहादुर सिंह, डीएम नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील में एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार विजय गोस्वामी ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि राज्य को बनाने में आंदोलनकारियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वहां पूरन चंद्र उप्रेती, भूपेश देव, गणेश पुनेठा, पीएस मेहता, जीत सिंह, ओंकार धौनी, भुवन जोशी, सुरेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे। इधर डीएवी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन सिंह, प्रबंधक बीसी मुरारी, आनंद मुरारी, प्रधानाचार्य यतेंद्र सिंह आदि थे। संवाद
बनबसा डिग्री काॅलेज में हुए कार्यक्रम
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए राज्य स्थापना का इतिहास, स्थापना उदेश्य, राज्य की प्राकृतिक संपदा, लोक कलाओं और लोक संस्कृतियों की जानकारी दी।
महाविद्यालय छात्रसंघ कोषाध्यक्ष रोहित मंडल ने राज्य स्थापना महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव लक्ष्मी ने कविता के माध्यम से राज्य स्थापना के बारे जानकारी दी। छात्रा स्वाती गंगवार ने उत्तराखंड प्रेम, समृद्धि और छात्र प्रीतम ने राज्य स्थापना की जानकारी दी। संचालन प्राध्यापक डॉ. हेम कुमार गहतोड़ी ने किया। वहां डॉ. भूपनारायण दीक्षित, अनिल सिंह राणा, त्रिलोक कांडपाल, नर सोनू, अमर सिंह, विनोद सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद
टनकपुर में आंदोलनकारियों का किया सम्मान
टनकपुर (चंपावत)। तहसील में हुए कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एसडीएम आकाश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में टनकपुर और बनबसा के 20 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। एसडीएम ने आंदोलनकारियों को शाॅल ओढ़ाया। संचलन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया। संवाद