फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के डीजी ने किया मैत्री द्वार का उद्घाटन

Sun, 29 Apr 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा बार्डर पर मैत्री द्वार का उद्घघाटन करते एसएसबी के डीजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा निर्मित भारत नेपाल मैत्री द्वार का उद्घाटन एसएसबी के डीजी रजनी कांत मिश्र ने किया। उन्होंने मैत्री द्वार को दोनों देशों की मित्रता का प्रतीक बताया। कहा कि इस पर दोनों देशों के दर्शनीय स्थलों को दर्शाया गया है।  
विज्ञापन


एसएसबी के डीजी रजनीकांत मिश्र ने रविवार को फीता काटकर मैत्री द्वार का शुभारंभ किया। भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या सात से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले बने मैत्री द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) श्रीकुमार खड्का, एसपी दीलीराज बिष्ट, गड्डा चौकी के थानाध्यक्ष डिगर देव पंत के अलावा एसएसबी के आईजी श्रीनिवास, डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर, एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी, एओ अनुज थपलियाल, असिस्टेंट कमांडेंट महेश कन्याल, सागर जोशी आदि मौजूद थे। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम संक्षेप में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें