फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जवानों की जान बची: एसएसबी के वाहन का हुआ ब्रेक फेल, सड़क पर पलटी गाड़ी; पिथौरागढ़ जा रहे थे सभी

Wed, 24 Jul 2024 04:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत से पिथौरागढ की ओर जा रहा एसएसबी की बस घाट के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार एसएसबी के 19 जवान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
एसएसबी के वाहन का हुआ ब्रेक फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत से पिथौरागढ की ओर जा रहा एसएसबी की बस घाट के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार एसएसबी के 19 जवान बाल-बाल बच गए।

बुधवार को चंपावत से प्रशिक्षण के लिए जवानों को पिथौरागढ़ ले जा रही बस यूपी 26सी 0404 का घाट क्षेत्र में एक होटल के समीप ब्रेक फेल हो गया। चालक विकास ने समझदारी का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी से टकरा दियाष इससे वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार एसएसबी सभी जवान कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Mandir: यहां मिला बाली को भगवान शिव से आशीर्वाद, दिए थे बाल रूप में दर्शन; ऐसा करने से भोलनाथ होते हैं प्रसन्न

सूचना पर लोहाघाट थाने के एसएसआई गोपाल सनवाल के साथ पहुंची पुलिस टीम ने जवानों की मदद की। एसएसआई ने बताया कि जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। चंपावत से आए दूसरे वाहन में सवार होकर सभी जवान पिथौरागढ़ को रवाना हुए। वाहन को जेसीबी की मदद से सीधा कर दिया गया है। घटना स्थल पर पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल ललित रावल, राजेंद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र कुमार और रमेश लाल ने मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें