फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा डेढ़ लाख का कपड़ा

Mon, 27 Apr 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने भारत से नेपाल को ले जाया जा रहा तस्करी के कपडे़ के साथ एक तस्कर को दबोचकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए सामान की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।  
विज्ञापन

धनुषपुल स्थित एसएसबी की 57वीं वाहनी की डी कंपनी के सहायक कमान अधिकारी इंस्पेक्टर एचबी मोहंती के निर्देश पर जवान भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 11 के निकट पेट्रोलिंग पर थे। तभी भारत से नेपाल की ओर बाइक यूपीएम 3475 को आता देख एसएसबी जवानो ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा। जवानों ने उसे घेरकर दबोच लिया।

सहायक कमान अधिकारी ने बताया कि बाइक पर बाइक में 73 लेडीज सूट, 13 साड़ियां और 4 पैंट पीस लदे थे। उन्होंने बताया कि पीलीभीत निवासी मो. कुतुबदीन पुत्र स्व. साहबुद्दीन को मय सामान खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ा गया सामान नेपाल में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी हरिप्रकाश ने तस्कर दबोचने वाले दल के एसएसबी के एएसआई सत्यपाल, कां. भगत सिंह आर्या, संजय काजी, अंबिका यादव, शिवराज सिंह, अमित कुमार, अनुज कुमार का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें