बनबसा में तस्करी की भैंसों के साथ एसएसबी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने सोमवार रात नेपाल से तस्करी कर लाई जा रहीं दो भैंसों को कब्जे में लेकर मय तस्कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। तस्करों के पास भैंसों की खरीद आदि के कागजात नहीं थे।
एसएसबी 57वीं वाहिनी की असिस्टेंट कमांडेंट तन्वी शुक्ला के निर्देश पर इंस्पेक्टर सी मघेश के नेतृत्व में एसएसबी जवान सोमवार रात सैलानीगोठ से सटी भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। रात्रि करीब 2.30 बजे उन्हें नेपाल की ओर से दो लोग भैंसें लेकर आते दिखाई दिए।
रोकने पर वे भैंसें छोड़कर भागने लगे, लेकिन एसएसबी जवानों ने उन्हें दबोच लिया। एसएसबी की असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए तस्कर भारतीय हैं, उनके पास भैंसों की खरीद आदि से संबंधित कागजात आदि नहीं थे। उन्हें मय भैंसों के कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
कस्टम ने भैंसों को कब्जे में लेकर तस्करों पर कस्टम एक्ट में कार्रवाई कर छोड़ दिया है। कस्टम अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि तस्करों पर कस्टम अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। भैंसों की नीलामी की जाएगी।