फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर पांच साल की बच्ची की मौत

Tue, 23 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शक्तिमान ट्रक की चपेट में आई बालिका के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए एक परिवार की पांच साल की बेटी की खनिज सामग्री ढो रहे शक्तिमान ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा बैराज के पास हुआ। पुलिस ने दुर्घटना में लिप्त ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया, लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा कानूनी कार्रवाई न किए जाने के लिखित आग्रह पर पुलिस ने ट्रक और चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद बच्ची का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पीलीभीत जिले के बिलहारा, बिलसंडा निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी, दो बेटी और बहन के साथ मारुति वैन से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। मंगलवार सुबह दर्शन करने के बाद वे बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को ब्रह्मदेव जाने के लिए टनकपुर बैराज पर पहुंचे।

वहां एनएचपीसी कार्यालय भवन के पास बैठकर वे भोजन कर रहे थे कि इसी बीच सुनील की बेटी आरवी (5) अचानक सड़क की और दौड़ी और शक्तिमान ट्रक (यूपी 29/0805) की चपेट में आ गई। इससे टायर के नीचे दबकर उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। हादसे से बालिका के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ आरएस रौतेला कोतवाल, अरुण कुमार वर्मा, उप निरीक्षक हरी राम महर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में लिप्त ट्रक एवं उसके चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके माता-पिता का सौंप दिया गया है।

कोतवाल ने बताया कि बच्ची के माता-पिता द्वारा हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार किया गया है। इस बाबत उनके द्वारा कोतवाली में लिखित देने पर ट्रक और चालक को छोड़ दिया गया है।

पूर्णागिरि मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर, आठ यात्री घायल
टनकपुर। पूर्णागिरि मार्ग पर अनियंत्रित गति से दौड़ रहे दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक यात्री का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक निजी बुलेरो वाहन (यूपी 25 ए7/2250) से श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे कि बूम के पास विपरीत दिशा से आए मैक्स वाहन (यूए 03/207) से बुलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चिकित्साधिकारी डाॅ.  हेमंत शर्मा ने बताया कि बरेली निवासी अमर सक्सेना का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें