एसएसबी और वन विभाग ने ज्वाइंट कांबिंग कर नेपाल बार्डर पर वन संपदा, वन्य जंतु सुरक्षा, अवैध कटान के साथ सीमा पर अतिक्रमण की जानकारी जुटाई। कांबिंग की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
एसएसबी की 57वीं वाहनी के डी कंपनी के प्रभारी उप सेनानायक इंस्पेक्टर एचबी मोहंती और खटीमा के रेंजर टीएस शाही के नेतृत्व में जवानो ने भारत-नेपाल सीमा में कांबिंग की। नारायण नगर से चला कांबिंग दल गढ़ीगोठ बीओपी पहुंचा। उप सेनानायक मोहंती ने बताया कि सीमा क्षेत्र पर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। अलबत्ता नो मैंस लैंड में अतिक्रमण की स्थिति पहले जैसी पाई गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों और भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की गई।