फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने कार से तीन गायें बरामद की

Thu, 09 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। धनुषपुल स्थित एसएसबी डी कंपनी के जवानों ने एक सेंट्रो कार से तीन गायें बरामद की हैं। एसएसबी ने गायों को कार समेत कस्टम को सौंप दिया। अलबत्ता कार चालक फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि गायों को नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एसआई अरुण कुमार के निर्देश पर कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, भगत राम आर्या, दिलीप कुमार, महावीर गुज्जर, अमर पाल सिंह आदि बुधवार शाम भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। उन्हें बंगाली बस्ती बीओपी और गढ़ीगोठ बीओपी के बीच एक कार द्वारा नेपाल से तस्करी कर गायों को लाने की सूचना मिली।

इस पर धनुषपुल स्थित डी कंपनी के जवान मझगांव के पास सनिया नाले के पास छिपकर बैठ गए। जैसे ही एक कार वहां पहुंची, वे हरकत में आ गए। हालांकि, चालक एसएसबी को देख कार छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। एसएसबी के प्रभारी कमांडर ने बताया कि सेंट्रो कार (यूके 25जे-4341) में बेहोशी की हालत में तीन गायें बरामद हुईं। इन्हें कार में ठूंसा गया था। एसएसबी ने गायों और कार को खटीमा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें