फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रीरीठा साहिब श्रद्धालु पहुंचे

Sun, 01 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रीरीठा साहिब श्रद्धालु पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नव वर्ष 2017 का जश्न उल्लास से मना। मध्य रात्रि को लोगों ने धूम-धड़ाके के साथ 2016 को विदाई देते हुए नए साल का अभिनंदन किया। वहीं, श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां बाजार में भी काफी भीड़ रही। पंजाब, चंडीगढ़, अमृतसर, फतेहगढ़, नैनीताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, बाराकोट, लोहाघाट आदि स्थानों से गए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे का इतिहास बताया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने लंगर छका।

इसके अलावा शीला देवी मंदिर, वारसी स्थित पाताल रुद्रेश्वर गुफा में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सतनाम सिंह, भगवान, हरदीप, भोला सिंह, आदेशा सिंह, विनोद सिंह आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोहाघाट के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ मन्नतें मांगी। पंचेश्वर, रामेश्वर तीर्थों में पर्व स्नान किया गया। नगर के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर, देवीधार, मां बाराही धाम देवीधुरा, मानेश्वर, चमू देवता मंदिर में भी भीड़ रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें