फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर स्टेडियम में फुटबॉल महासंग्राम का फाइनल मुकाबला आज

विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ टनकपुर और रानीखेत की टीम के फुटबॉल खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
स्टेडियम में मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप मेें सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में रानीखेत और पिथौरागढ़ ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

रानीखेत ने टनकपुर को और पिथौरागढ़ ने रामनगर को हराया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी सेमीफाइनलों का आनंद उठाया। उनके साथ एसडीएम दयानंद सरस्वती और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्षपूर्ण रहे मैचों में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वावधान में चल रही फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल मैचों में संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और रामनगर के बीच हुआ। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई लेकिन दूसरे हाफ के खेल में पिथौरागढ़ ने गोल कर मैच 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की ओर से चिराग ने शानदार गोल ठोका। मैच के रैफरी अशोक थे। जबकि लाइनमैन की जिम्मेदारी डीएस नेगी और भोपाल सिंह नेगी ने निभाई। टेक्निकल रैफरी अभिषेक मंडल थे।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में रानीखेत और टनकपुर के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा लेकिन पहले हाफ के खेल में ही रानीखेत ने गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली थी। टनकपुर के खिलाड़ी मुकाबला बराबरी करने के लिए डटे रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और पिथौरागढ़ ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रैफरी डीएस नेगी थे।
जबकि लाइनमैन की जिम्मेदारी भोपाल सिंह नेगी और अशोक ने निभाई। टेक्निकल रैफरी अभिषेक मंडल थे। आयोजन में उत्तराखंड फुटबाल संघ उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, मैच कमिश्नर रविंद्र सिंह महर, आयोजक सचिव गौरव खोलिया, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष राजू रावत, कमल गुप्ता, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण पाटनी, हरिओम सेठी, दलीप राय, सरदार जसंवत सिंह सिंह उर्फ बब्बू दा, नीतिन भारती, दीपक पचौली, मोहन सिंह, हीरा गिरी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें