फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को भी शारदा घाट और शिवालयों में शिवभक्तों का तांता

विज्ञापन
शारदा से जल लेकर कांवड़ यात्रा निकाल चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर जाते शिव भक्त। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों और शारदा घाट में जल लेने को कांवड़ियों का ताता लगा रहा। समूचे क्षेत्र में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ी। शनिदेव मंदिर समिति ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाल कर पंचमुखी महादेव मंदिर और फिर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा शिवालय, सैलानीगोठ शिवालय, पचंमुखी महादेव, सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, छीनीगोठ आदि शिवालयों में व्रतधारी भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में विशेषकर व्रतधारी महिलाओं की दिनभर काफी भीड़ लगी रही।
शनिदेव मंदिर समिति के बाबा बृजकिशोर के नेतृत्व में भक्तों ने शारदा से जल लेकर पहले पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और फिर टनकपुर से चकरपुर तक करीब बीस किमी. की पैदल कांवड़ यात्रा कर बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में ओमप्रकाश शर्मा, रेसू सक्सेना, रोहित शर्मा, विद्या जुकरिया, अमित यादव, मन्नू गहतोड़ी, संजय सक्सेना, रजत शर्मा, अंकित शर्मा समेत काफी संख्या में शिवभक्त शामिल थे।

टनकपुर में सावन के सोमवार को ज्ञानखेड़ा के शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें