फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी में हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में आयोजित रनिंग हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता 36वीं वाहिनी लोहाघाट की टीम को ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में आयोजित दो दिनी अंतरवाहिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। एकतरफा फाइनल मुकाबले में मेजबान 36वीं वाहिनी लोहाघाट ने सातवीं वाहिनी मिर्थी को 12-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के गोपाल को प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट से नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीबीपी के खेल मैदान में प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वाहिनी मिर्थी ने 14 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ को हराया। कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफरी पंकज और रमेश राठौर, स्कोरर गजेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर उप सेनानी मनोज बहुगुणा, संदीप चौधरी, डॉ. विनोद, डॉ.मोहित वर्मा, श्रीपाल हयांकी, ज्योतिका साह, ठगेंद्रर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें