बनबसा बैराज चौकी पर पौधरोपण करते पुलिस जवान।
- फोटो : TANAKPUR
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रजातियों और फलदार पौधे रोपे। इस मौके पर विभिन्न सरकारी महकमों और खुफिया तंत्रों के लोगों ने भी अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।
डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. मनु खन्ना ने आम का पौध रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. उमर, फार्मेसिस्ट डॉ. प्रकाश भट्ट, हेल्थ सुपरवाइजर गणेश चंद के अलावा अभिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर राम प्रसाद टम्टा, एसआई मो. आसिफ रजा, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, हरीश कन्याल, नगर पंचायत के जेई वसीम अली आदि ने विभिन्न प्रजातियों के पौधा रोपण में सहयोग दिया।
बैराज चौकी पुलिस ने किया पौधरोपण
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज चौकी कर्मियों ने चौकी परिसर और आसपास पौधरोपण किया। इस मौके पर पुलिस जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस मौके पर चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. जीवन चंद, तनवीर आलम, कमला कोहली, पुलिस तैराक प्रताप गड़िया , विनोद सेमवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
बनबसा अस्पताल में पौधा रोपण करते डब्लूएचओ के एसएमओ डा. मनु खन्ना एवं अन्य।- फोटो : TANAKPUR