फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जन सहभागिता से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Sun, 31 Dec 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि जिले में सभी नदियों, नालों और गधेरों में विशेष स्वच्छता अभियान जन सहभागिता के साथ कराए जाएं। कहा कि स्वच्छ गंगा अभियान के अंतर्गत आने वाली जनवरी में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


विद्यालय में अवकाश पूर्ण होने के बाद विद्यालय स्तर पर क्विज, निबंध, पोस्टर, भाषण, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाए। जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वच्छ गंगा अभियान के अंतर्गत जिले के शारदा घाट से पंचेश्वर घाट तक विभिन्न स्थानों पर गंगा उत्सव प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम फरवरी में कराए जाएं।

डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के शारदा घाट और बूम घाट में नवरात्र के दौरान विशेष गंगा आरती कराई जाए। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीओ नेहा चौधरी, इओ अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें