फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया

Sat, 17 Jun 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
एसपी आरसी राजगुरु ने शनिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसपी आरसी राजगुरु ने शनिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों को क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को नेपाल सीमा से अनजान और संदिग्धों के देश में प्रवेश पर अंकुश लगाने को नियमित गश्त और पेट्रोलिंग, होटलों, ढाबों धार्मिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी करने, बिना आईडी के सिम बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। थाने में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने पुलिस कर्मियों को लोगों की परेशानियों को दूर करने, शिकायतों का ईमानदारी से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। भ्रष्टाचार और किसी भी तरह की अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ ही अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करने की बात कही। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, दरोगा नैन राम विश्वकर्मा, ट्रेनी दरोगा देवेंद्र सामंत, नरेश कोहली और टीना रावत, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला के अलावा पुलिस जवान मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें