फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगे 13 गांव

Sun, 27 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पऊ-पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 16 में से 13 ग्राम पंचायतें सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सचिन जोशी द्वारा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के तहत सभी गांवों को जगमगाने के लिए सोलर लाइटों की व्यवस्था की गई थी। टेंडर होने में हुई देरी की वजह से तब लाइटें नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


सुई-पऊं, खैसकांडे, पाटन-पाटनी, फोर्ती, भुमलाई, कोलीढेक, बंदेलाढेक, थुवामहरा, कलचौड़ा, चिड़ियाढुंगा, चौड़ी, बलाई और कलीगांव में इन लाइटों को इसी वित्त वर्ष में लगा लिया जाएगा, जबकि डुंगरी फर्त्याल, मोत्यूराज, खूनाबोरा गांवों में पहले ही ये लाइटें लगाई जा चुकी हैं। श्री जोशी ने सोलर लाइटों के लिए जिला पंचायत से अपने कार्यकाल (2008 से 2013) के दौरान उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) को धनराशि आवंटित की थी, पर टेंडर में देरी से काम अटक गया था।

भारत सरकार द्वारा बीआरजीएफ योजना को समाप्त किए जाने के बाद अब इन गांवों में 200 के बजाय 150 लाइटें लगेंगी। ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। विभाग द्वारा उन्हें शीघ्र उन्हें स्थापित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें