लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को 8.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
लोहाघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में बलांई क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक चालक सुमित कुमार (32) निवासी बीसलपुर पीलीभीत यूपी हाल निवासी कोलीढेक लोहाघाट की तलाशी ली। इसमें आरोपी के पास 8.20 ग्राम हेरोइन बरामद की।
थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी लंबे समय से कोलीढेक लोहाघाट में रह रहा है। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, संजय जोशी, अमर सिंह रहे।