फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर आ गया है बूम क्षेत्र : सीएम धामी

Tue, 11 Feb 2025 02:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राफ्टिंग डेमो खेल के आयोजन से टनकपुर की काली नदी का बूम क्षेत्र राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय नक्शे में आ गया है। यहां राफ्टिंग की अपार संभावना है। इसे पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राफ्टिंग डेमो खेल के आयोजन से टनकपुर की काली नदी का बूम क्षेत्र राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय नक्शे में आ गया है। यहां राफ्टिंग की अपार संभावना है। इसे पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के राफ्टरों से मिलकर उनके अनुभव भी जाने और वह भी उत्साहित नजर आए। सीएम ने पदक विजेताओं को बधाई दी। सोमवार को तीन दिनी राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने स्वयं यहां राफ्टिंग की थी। आज यह भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय नक्शे में भी आ गया है।

उन्होंने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों से मिले। कहा कि बेहतर व्यवस्था रही। देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में भी प्रदेश विकसित हो रहा है। हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कहा कि उन्होंने बचपन में स्वयं शारदा नदी में गोते लगाए हैं। मां शारदा को हमेशा स्मरण करते हैं। इससे जन्म-जन्मांतर का रिश्ता है।

प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। यहां शारदा रिवर कॉरिडोर का विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। ऋषिकेश के बाद टनकपुर का बूम क्षेत्र राफ्टिंग में पहचान बनेगा। बूम क्षेत्र राफ्टिंंग के सारे मापदंड पूरे करता है।

धामी ने बूम क्षेत्र की ग्राम सभा उचौलीगोठ से जा रही बरात के वाहन की लोहाघाट में दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए लोगों कोे श्रद्धांंजलि दी और कहा कि इसके चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम व बूम में आरती को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए खुद आगे आकर कार्य किया।

इस दौरान सीएम की धर्मपत्नी गीता धामी, नेशनल कयाकिंग एंड केनोइंग के प्रेसिडेंट प्रशांत कुशवाहा, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, जिपं प्रशासक ज्योति राय, पालिकाध्यक्ष चंपावत प्रेमा पांडे, लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, खटीमा रमेश जोशी, शंकर दत्त पांडेय, रोहिताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, गणेश महर, हेमा जोशी, पूरन मेहरा, मुकेश कलखुड़िया, पंडित भैरव दत्त पांडेय, आशा भट्ट, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

टनकपुर में रात में राफ्टिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड : सीएम

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर में राफ्टिंग की अभी शुरुआत हुई है। यहां वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। टनकपुर में रात में लाइट्स के बीच राफ्टिंग प्रतियोगिता हुई जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सीएम धामी ने कहा कि सफल और सुरक्षित राफ्टिंग प्रतियोगिता होना सभी के लिए अच्छी बात है। पूरे देश और दुनिया के सामने टनकपुर का बूम क्षेत्र आ चुका है। सभी इसे देख रहे हैं। वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने का काम सरकार टनकपुर के बूम में करेगी। देश की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों के बीच काली नदी में राफ्टिंग होना भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

 

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का सपना जल्द होगा पूरा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का सपना जल्द पूरा होगा। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर किया जाएगा। लगातार खेलों के आयोजन और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चाहे वह खेल मैदान हो या उपकरण, हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। युवा खेलों से जुड़ा रहेगा तो ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का सामना पूरा होने में समय नहीं लगेगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। युवा पीढ़ी को राज्य के विकास के लिए अग्रसर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें