चल्थी के पास हुए सड़क हादसे के घायल महिला यात्री।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर-चंपावत मार्ग पर चल्थी के पास एक बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं जिन्हें चल्थी चौकी के पुलिस कर्मियों ने अपने वाहन से फौरन टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही टैक्सी बुलेरो (यूके 03 टीएन/1463) चल्थी पुल के समीप मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर चल्थी पुलिस चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
डॉ. मानवेंद्र शुक्ल, डॉ. आफताब अंसारी, सिस्टर रितिका, प्रतिभा और विजय लक्ष्मी ने घायलों का उपचार किया। चिकित्साधिकारी डॉ. अंसारी ने बताया कि सभी घायलों की हालत ठीक है जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घायलों में भिंगराड़ा चंपावत निवासी देवराम (51), चंपावत तामली निवासी योगेश पांडेय (26), अनिता (22), देवकी देवी (50), विकास पांडेय (20) घायल हुए हैं। योगेश पांडेय का एक हाथ फ्रैक्चर बताया गया है।
चल्थी के पास सड़क हादसे में घायल यात्री।- फोटो : TANAKPUR