फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी खरीदने को टनकपुर और बनबसा के बाजार में रही चलह-पहल

विज्ञापन
टनकपुर के बाजार में राखी की खरीदारी करतीं युवतियां। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन को लेकर टनकपुर और बनबसा के बाजार में रौनक रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में राखी की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की खासी भीड़ रही। राखी और मिठाई का भी खूब कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को बाजार में खासी चहल-पहल रही। राखी और मिठाई की दुकानों में खरीदारी के लिए युवतियों और महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बनबसा बाजार में भी दिनभर चहल-पहल नजर आई।
युवतियों और महिलाओं ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने के लिए राखी की खरीदारी की। बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेंगी। वहीं भाई भी बहनों को शुभकामनाओं के साथ उपहार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें