फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब:सिम फोर जी, सिंगनल थ्री जी और नेट टू जी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बदहाल व्यवस्था का आलम ये है कि उपभोक्ताओं के पास सिम 4जी के हैं, सिग्नल 3जी के आते हैं और इंटरनेट स्पीड 2जी की से चलता है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का कहना है कि मंच गोरखनाथ मंदिर में लगे टावर के जरिए उनके साथ धोखा किया जा रहा है। बार-बार कहने पर बीएसएनएल के अधिकारी लाइन में फॉल्ट की बात कहकर टाल देते हैं। 3जी नेटवर्क नहीं चलने से बैंक, थाना, अस्पताल और कॉलेज में अध्ययन कर रहे सभी युवा परेशान हैं। कोविड-19 के चलते आजकल सभी कामकाज ऑनलाइन हो रहे हैं लेकिन गोरखनाथ में लगे टावर से न तो पर्याप्त सिग्नल आते हैं और न ही स्पीड। मंच के ग्राम प्रधान दीपक महर का कहना है कि आज कल जो भी लोग बाहर से आ रहे है उन सब का डाटा ऑनलाइन भेजा जा रहा है, लेकिन मंच क्षेत्र में 3जी ना होने से मजबूरी में लोगों को जिला मुख्यालय में जा कर सभी काम करने पड़ रहे है। वहीं राहुल महर ने कहा कि सीमा से लगे एसएसबी के जवानों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को भी डाटा भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंच के युवाओं ने जल्द से जल्द तल्लादेश में जिओ की सेवा शुरू करने की विनती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें