फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर मां... 

Sun, 15 Oct 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खालगढ़ा के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोहाघाट विकासखंड के खालगढ़ा में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। जन जागृति कला समिति बिंदुखत्ता हल्द्वानी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजन समिति को 10 हजार रुपये का सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार ने महोत्सव को प्रतिभा का मंच बताया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी के संचालन में हल्द्वानी बिंदुखत्ता से प्रहलाद सिंह मेहरा के नेतृत्व में आए जन जागृति कला समिति के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 

प्रहलाद मेहरा ने कां छ तेरो जलेबी को डाब, अकेली कला खांछी जरा हालदे म्यर खाप ओ हिमा जाग, चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर मां, मेरी मधुली जा रै ब्यूटी पार्लर मां समेत कई गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों ने भी कलाकारों का खूब उत्साह बढ़ाया। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी मन मोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, चांद सिंह बोहरा, सतीश चिल्कोटी, शिवराज अधिकारी, राजीव सगटा, मनीष भटट, प्रमोद अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें