फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नागनाथ से बालेश्वर मंदिर तक निकाली श्री कृष्ण की डोलायात्रा

Wed, 28 Aug 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत नगर में फूल डोला मेले में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फूल डोला मेला का आयोजन किया गया। मेला देखने के लिए नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय के नागनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं ने बालेश्वर मंदिर तक भगवान श्रीकृष्ण की फूल डोला यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु फूल डोला यात्रा में हरे रामा हरे कृष्णा हरे हरे, हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा नागनाथ मंदिर से मल्ली हाट, तल्ली हाट होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने डोले में अक्षत और पुष्प चढ़ाए। यहां व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, मंदिर समिति अध्यक्ष कमलेश राय, भगवत शरण राय, रोहित बिष्ट, मुक्तेश पचौली, सूरज प्रहरी, विकास चौधरी, शनि वर्मा आदि मौजूद रहे।
-
मेले में खूब हुई खरीदारी
चंपावत। मेले में व्यापारियों की ओर से लोहे के बर्तन, कापड़ों, खिलाैनों, सजावटी सामान, हौजरी के अलावा सामान जलेबी, पकौड़ी की दुकानें लगाईं थीं। लोगों ने दुकानों से सस्ती दरों में सामान खरीदा। सबसे अधिक खिलौनों, कपड़ों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें