फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फरवरी में ही काफी घट गया शारदा का जलस्तर

Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर दिन पर दिन घट रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में नदी का जलस्तर छह हजार क्यूसेक था। जनवरी में नदी का जलस्तर पांच हजार क्यूसेक के आसपास था जो कि फरवरी में 4288 क्यूसेक रह गया है।
विज्ञापन

बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर फरवरी में सबसे कम हो जाता है। अप्रैल के बाद पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से जलस्तर बढ़ना शुरू होगा। यूपी सिंचाई विभाग बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर अप्रैल के बाद बढ़ना शुरू होगा। बैराज से इन दिनों 3784 क्यूसेक पानी शारदा नहर में छोड़ा जा रहा है। नेपाल चैनल को उनकी मांग पर 154 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर
दिन क्यूसेक
एक फरवरी 5277
दो फरवरी 5102
तीन फरवरी 5277
चार-पांच फरवरी 5102
छह फरवरी 5277
सात फरवरी 4948
आठ फरवरी 4599
नौ फरवरी 4433
10 और 11 फरवरी 4288
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें