फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर व्यवस्था से खनिज निकासी से सुधरी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के डाउन स्ट्रीम में शुक्रवार को वाहनों ने रोस्टर के अनुसार खनिज निकासी की, जिससे निकासी में व्यवस्था बनी रही। यूनियन ने कालाझाला तौल कांटे के निर्माण तक रोस्टर के अनुरूप ही खनिज निकासी होगी।
विज्ञापन

खनन कारोबारियों ने डाउन स्ट्रीम से 13 जनवरी से खनिज निकासी शुरू की, लेकिन एक साथ सभी वाहनों के खनन क्षेत्र में पहुंचने से निकासी की व्यवस्था से व्यवधान हुआ था। रात आठ बजे बाद बैराज गेट बंद होने से कई वाहन बैराज में ही फंसे रह गए थे। इस अव्यवस्था से बचने के लिए शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने अब वाहन का रोस्टर बनाकर खनिज निकासी की व्यवस्था की है। शुक्रवार से रोस्टर के अनुरूप वन निगम में पंजीकरण संख्या एक से 400 तक के वाहनों से ही खनिज हुई। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया कि रोस्टर के अनुरूप निकासी में परेशानी नहीं हुई। पंजीकरण संख्या 400 से ऊपर के वाहन शनिवार को खनिज निकासी करेंगे। उन्होंने बताया कि कालाझाला में प्रस्तावित तौल कांटे के निर्माण तक रोस्टर व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें