टनकपुर (चंपावत)। जागरूकता विकास समिति सूखीढांग-श्यामलाताल ने पिछले वर्ष की भांति इस बार भी फरवरी प्रथम सप्ताह में क्रॉसकंट्री दौड़ कराने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष पं. शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि क्रॉसकंट्री दौड़ आठ किमी की होगी, जिसमें 17 से 21 वर्ष की आयु से धावक ही प्रतिभाग कर सकेंगे। दौड़ की तिथि, नियम और शर्तें शीघ्र घोषित होंगी। प्रतिभागियों का पंजीकरण निशुल्क होगा। उन्होंने क्षेत्र की इच्छुक टीमों और धावकों से प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के लिए समिति अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9411130003 और कोषाध्यक्ष विनोद नैथानी के फोन नंबर 8859077598 पर संपर्क करने को कहा है।