फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक पॉवर कट, परेशान रहे लोग

Sat, 19 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों जिला मुख्यालय की बिजली लाइनों को बदलने का काम चल रहा है। इस काम के पूरा होने से लो-वोल्टेज और बिजली चोरी जैसी समस्या से निजात मिलेगी। मगर काम के चलते घंटों पॉवर कट भी हो रहा है। इस वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय की एलटी लाइन को इंसुलेटेड वायरिंग से बदला जा रहा है। जेई आरसी पंत ने बताया कि इस काम में अभी एक महीने से अधिक समय लगेगा। इस काम के चलते इन दिनों यहां बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे बाद तक बत्ती गुल रही। दिन भर हुए पॉवर कट से लोगों को फोटो स्टेट सहित बिजली पर आधारित हर तरह के काम के लिए परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें