फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आईटीआई भवन की प्रस्तावित जमीन का लिया जायजा

विज्ञापन
बनबसा में आईटीआई भवन कीप्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करते एसडीएम दयानंद सरस्वती। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा आईटीआई भवन की प्रस्तावित जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को दस दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उन्होंने अतिक्रमण के प्रयासों के लिए आईटीआई प्रशासन को भी जिम्मेदार बताया। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व बाहरी लोगों द्वारा बनबसा आईटीआई भवन की प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया जाने लगा। अतिक्रमणकारी वहां कच्चे झाले बनाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की।
शनिवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंच आईटीआई भवन के लिए चयनित भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को देखा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को दस दिनों मेें वहां से हट जाने और अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि दस दिनों में अतिक्रमणकारी जमीन खाली नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि उक्त जमीन भवन निर्माण को आईटीआई के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। भूमि पर अतिक्रमण आदि की देखरेख करना आईटीआई प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। इस संबंध में वे अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
एसडीएम की चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। बता दें कि लाइनपार मीना बाजार क्षेत्र में नगरपंचायत भवन के समीप ही आईटीआई के लिए सरकार ने 0.569 हेक्टेयर भूमि नाम पर की है। वर्ष 2015 से बनबसा में आईटीआई शुरू किया गया किंतु किराए का भवन नहीं मिलने से बनबसा का आईटीआई करीब 12 किमी. दूर टनकपुर आईटीआई भवन के एक कमरे में संचालित किया जा रहा है।

बनबसा आईटीआई भवन की प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमणकारियों से वार्ता करते एडीएम दयानंद सरस्वती।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें