फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संगोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 17 Aug 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में व्याख्यान देती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआईसी सभागार में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी राजपूत ने शिक्षकों से विज्ञान संगोष्ठियों के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


स्वच्छ भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका संभावनाएं और चुनौतियों  विषय पर हुई इस संगोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, निजी स्कूलों के 63 बाल वैज्ञानिकों ने शिरकत की। इस वर्ष ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी का संचालन महान वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व प्रमुख रहे प्रोफेसर यशपाल के नाम से किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश अधिकारी, संयोजक प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, जिला विज्ञान समन्वयक उमेद सिंह बिष्ट, ब्लाक समन्वयक नवीन पंत ने भावी वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। 

उन्होंने  जिला स्तरीय विज्ञान गतिविधियों पर प्रत्येक स्कूल की प्रतिभागिता पर जोर दिया गया। बताया गया कि ब्लाक स्तर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिकों को जिला स्तरीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। निर्णायक ललित मोहन बोहरा, मनोज जोशी, सुरेश राम आर्या, बीना चौधरी, चंद्र सिंह पुजारी, भुवन जोशी, श्याम सिंह बोहरा आदि शामिल रहे। जबकि गिरीश जोशी, पवन कुमार, शेर सिंह, रेखा जोशी, सरस्वती अधिकारी, सतीश गहतोड़ी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन


विज्ञान संगोष्ठी में शिवांगी ने मारी बाजी 
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में लोहाघाट जीजीआईसी की छात्रा शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी एचएन जोशी की अध्यक्षता और विज्ञान ब्लाक समन्वयक नवीन चंद्र पांडेय के संचालन में स्वच्छ भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर हुई संगोष्ठी में ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जीजीआईसी की शिवांगी सिंह ने पहला, जीआईसी कर्णकरायत के सूरज फर्त्याल ने दूसरा, जीआईसी दिगालीचौड़ की दीपिका जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लाक समन्वयक पांडेय ने बताया प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 30 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पर्यवेक्षक शिवराज तड़ागी के अलावा निर्णायक सुरेश भट्ट, नवीन उपाध्याय, अरुण कुमार तलनियां ने सहयोग किया। आयोजन में डॉ. हरीश सिंह अधिकारी, विनय सुतेड़ी, डॉ. सुधाकर जोशी, नवीन भट्ट आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। इस मौके आरसी जुकरिया, प्रमोद पाटनी, बीडी कलखुड़िया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें