फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर लौटे मेधावी भुवन का स्वागत

Sun, 17 Feb 2019 12:14 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर लौटे भुवन का स्वागत करते विद्यालय के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर लौटे राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के मेधावी छात्र भुवन सिंह का विद्यालय परिवार ने स्वागत कर उन्हें शाबासी दी। छात्र भुवन की ओर से बनाए गए स्मार्ट हल का राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। विद्यालय के शिक्षकों ने मेधावी भुवन की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


भुवन के मार्गदर्शक विज्ञान विषय के शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि भुवन की ओर से बनाया गया स्मार्ट हल एक मल्टी परपज मशीन है, जो पर्वतीय और छोटी जगहों पर किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा। यह हल सौर ऊर्जा और बैट्री से चलता है। खेत की जुताई और फसल की बुआई एक करने के साथ ही खेत को समतल भी करता है।

प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा ने कहा कि विद्यालय में प्रयोगशाला का अभाव होते हुए भुवन ने स्मार्ट हल का निर्माण कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


भुवन और मार्गदर्शक शिक्षक पवन कुमार की इस उपलब्धि पर सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट, विज्ञान समन्वयक उमेद बिष्ट, राजेंद्र गड़कोटी, नवीन पंत, त्रिलोचन जोशी, बेचन यादव, अकबर अली, पल्लव जोशी, रचित वल्दिया, ओमप्रकाश, राजेंद्र बिष्ट, उमेश चंद्र भट्ट, बसंती चंद, बची बिष्ट, समाजसेवी मुकेश जोशी आदि ने बधाई देते हुए भुवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें