चंपावत जिले के शिक्षकों को भाउराव देवरस सम्मान से पुरस्कृत करते शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक।
- फोटो : अमर उजाला
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान उत्तराखंड की ओर से उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान और समाज में प्रेरणादायी शैक्षिक, सामाजिक कार्य करने वाले चंपावत जिले के आठ शिक्षकों को भाऊराव देवरस सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।
शनिवार को सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जीएम काशीपति, प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन, संभाग निरीक्षक ईश्वरी दत्त, जगदीश पांडेय और कृष्णानंद चौबे और राजशेखर जोशी की मौजूदगी में जीआईसी बापरू के राजेंद्र गड़कोटी, बिसारी के रवीश पचौली, कुलेठी के रुद्र सिंह बोहरा, सूरी रमेश जोशी, कुंडी माहरा के कैलाश फत्र्याल, गागर के खड़क सिंह बोहरा, इंद्रपुरी के भुवन पंत, सिप्टी के शिक्षक सामश्रवा आर्य को सम्मानित किया गया।