चंपावत। चंपावत जिले में भारतीय स्टेट बैंक का पहला आरएसीसी (रिटेल एसेट क्रेडिट सेंटर) लोहाघाट में जल्द काम करना शुरू कर देगा। इस सेंटर के पहले मुख्य प्रबंधक एसबीआई की आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक रहे जनार्दन चिलकोटी को बनाया गया है। वे मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे।
आरएसीसी मुख्य रूप से ऋण संबंधी मंजूरी, निगरानी का कार्य करेगा। निजी और एसएमई (लघु व मध्यम श्रेणी के उद्यमी) श्रेणी के कर्ज देने का काम करेगा। इसके खुलने से जिले के लघु उद्यमियों को लाभ होगा। चंपावत जिले में लोहाघाट के मीना बाजार में इस केंद्र को मंगलवार से शुरू किया जाएगा। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी को केंद्र के मुख्य प्रबंधक के रूम में नियुक्त किया गया है।