फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सतचुली महोत्सव जारी, देवडांगरों ने अवतरित होकर दिया आशीर्वाद

Thu, 10 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सतचुली महोत्सव में मां भगवती मंदिर में हवन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सतचुली महोत्सव के तीसरे दिन मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। पुरोहित दयानंद चिल्कोटी ने पूजा कराई। महिलाओं ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भगवती के देव डांगर दलीप सिंह, कालिका के देव डांगर चंद्रकांत सिरोमणी और वीर के धामी रमेश सिंह रावत ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मल्ला खतेड़ा, तल्लाखतेड़ा, काफली, कनेडी, नशखोला, ढुकरा, खेती, चिल्कोट, गंगनोला, नाकोट और किमतोली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी और आयोजक समिति के महेंद्र सिंह बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती की देवी रथ यात्रा होगी। शुक्रवार को ढोल नगाड़ों एवं ध्वजा के साथ मां भगवती के जमान डोले को सतचुली मंदिर से देव स्थली खतेड़ा ले जाए जाएगा। वहां सचिव नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह, उपाध्यक्ष खड़क सिंह, हरीश सिंह रावत, जीवन सिंह, गोविंद सिंह, नारायण सिंह, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, कुंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें