फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन

Mon, 21 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
नहीं मिला वेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की जिला इकाई की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। निगम कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। पेयजल निगम कर्मियों के समक्ष तीन माह से वेतन न मिलने से होली कैसे मनाएं यह समस्या गहराने लगी है।
विज्ञापन


राजेश गुप्ता की अध्यक्षता और प्रकाश चंद्र पांडेय के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि शासन प्रशासन को होली जैसे त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय व्यवहार अपनाना चाहिए। लेकिन वेतन देना तो दूर अब तक शासन प्रशासन की ओर से आंदोलन की नजरअंदाजी की जा रही है। धरना देने वालों में प्रेम प्रकाश पंत, पीसी पांडेय, बृजमोहन जोशी, जसपाल सिंह, जगदीश जोशी, जेआर कोहली, भागीरथी जोशी, कलावती देवी, कमलेश उप्रैती आदि शामिल रहे।

चंपावत। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते 12 दिनों से कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन कर रहे चेतराम ने प्रशासन के आश्वासन पर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने चेतराम को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उधर, चेतराम ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उसकी मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें