फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी

Mon, 21 Mar 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जादूगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जादू के माध्यम से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। रूट्स संस्था के माध्यम से जादूगर सलमान एंड पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामों से ग्रामीणों की खूब वाहवाही लूटी। रायनगर चौड़ी गांव में लोगों को बैंक में खाते खुलवाने, मुर्गी, बकरी, मधुमक्खी पालन, डेयरी संचालन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारियां दी।
विज्ञापन


इससे होने वाले लाभों को भी बताया। बच्चे के कान से दूध निकालना, रस्सी को सीधा खड़ा करना लोगों ने खूब सराहा। संस्था के विकास तोमर, सूरज सिंह तोमर आदि ने भी जानकारियां दी। उधर बाराकोट में नाबार्ड के डीडीएम पुनीत कुमार ने लोगों को विभिन्न जानकारियां दी। जादूगर सलमान ने लोगों को स्वयं सहायता समूहों का गठन करने, संयुक्त देयता समूह बनाने, क्रेडिट कार्ड बनाने आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें