फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साक्षी बिष्ट ने जीता स्वर्ण

Thu, 17 Aug 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का लोहाघाट में स्वागत करते कराटे डू समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली में हुई 13वीं अखिल भारतीय इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में नगर की कराटे खिलाड़ी साक्षी बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में नगर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक झटके हैं। 
टीम के कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि 11 से 13 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग की 12 से 13 आयु वर्ग में लोहाघाट ओकलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी बिष्ट ने स्वर्ण, 8 से 9 आयु वर्ग में होली विजडम स्कूल की छात्रा वत्सला जोशी ने कांस्य, 10 से 11 आयु वर्ग में मल्लिकार्जुन स्कूल के यशराज सिंह करायत ने कांस्य, धारचूला केंद्रीय विद्यालय के छात्र मयंक दुग्ताल ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं मोहित बिष्ट,  निशांत जोशी और गौरव चिल्कोटी ने भी दमदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच और जिला कराटे डू समिति जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट और लोगों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सराहनीय बताया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, भाष्कर चौबे, डीओ हरीश जोशी, डीके जोशी, विजय माहरा, गोविंद वर्मा आदि ने कहा कि जीत से कराटे के प्रति लोगों में रुझान बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें