फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी

Thu, 26 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/ टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के लिए एसपी रेखा यादव ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात एसपी ने श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग, बूम बैरियर, ठुलीगाड़ क्षेत्र और भैरव मंदिर स्थित पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान निगरानी और समन्वय के साथ ड्यूटी करने के लिए भी कहा। इस दौरान कोतवाल चेतन रावत और संबंधित चौकी प्रभारियों को मेला शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं वृद्ध श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पुलिस की तैनाती, यातायात को सुचारू रखने के कार्ययोजना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें