फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा घाट पर अब श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Thu, 26 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को शारदा घाट पर स्नान के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। नगर पालिका की पहल पर सिंचाई विभाग ने एक जल धारा को घाट की ओर मोड़ दिया है। जबकि जेसीबी मशीनों से एक और धारा का पानी घाट की ओर कराने का कार्य तेज है।
विज्ञापन

सर्दी में शारदा नदी का जलस्तर कम हो जाता है। इससे त्योहारों पर श्रद्धालुओं को खतरनाक और तेज बहाव वाले क्षेत्र में स्नान का जोखिम उठाना पड़ता था। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के बाद शारदा घाट पर स्नान करते हैं। इसके बाद वह ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। नदी में पानी की कमी को दूर करने के लिए पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने सिंचाई विभाग से संपर्क साधा। उनकी पहल पर सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार को एक जल धारा को घाट की ओर मोड़ दिया। दूसरी जल धारा को भी जेसीबी मशीनों की मदद से घाट की ओर मोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि एक जल धारा का डायवर्जन हो गया है और दूसरी धारा के डायवर्जन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। इससे अब श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग ने घाट के संवेदनशील हिस्सों की बेरिकेडिंग भी करा दी है, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें