फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन रायल ने पकड़ी 14 किलो की मछली 

Tue, 25 Oct 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पंचेश्वर की काली नदी में मत्स्य आखेट उत्सव में मछली पकड़ने के लिए जाल डालता एक मत्स्य आखेटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में सरयू और महाकाली नदी के संगम में अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग (मत्स्य आखेट) मीट जारी है। इसमें देश-विदेश के एंगलरों द्वारा प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन मोहन रायल ने 14 किलो की मछली पकड़ी।
विज्ञापन


फिसिंग और रेस्क्यू में सहयोग कर रहे पंचेश्वर फिसिंग रिट्रीट के अध्यक्ष राज गड़कोटी ने बताया कि एंगलिंग में मोहन रावल ने 14 किलो वजनी मछली पकड़ी। मणिपुर के कर्नल एस शर्मा ने पांच किलो और प्रशांत बिष्ट ने चार किलो की मछली पकड़ी।

नौसेना के रिटायर्ड एडमिरल डीके जोशी ने सबसे अधिक आठ मछलियां पकड़ी। साथ ही पैट्रिक थामस ने पांच, जहांगीर वकील ने चार, महिपाल ने दो मछली जहांगीर वकील ने चार मछलियां पकड़ी। इन मछलियों का वजन करीब चार से पांच किलो था। एंगलिंग में जर्मनी, फ्रांस और भारत के 15 मत्स्य आखेटक हिस्सा ले रहे हैं। एंगलरों ने मछलियों का वजन आदि लेकर उन्हें नदी में छोड़ दिया। मत्स्य आखेटकों का कहना है कि यह स्थान एंगलिंग के लिए बहुत शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें