फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले...

Tue, 25 Oct 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पांच दिनी खेतीखान दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में हल्द्वानी, नरसिंहडांडा और स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने किया। उन्होंने अपनी ओर से 1100 रुपये समिति को दिए। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र बोहरा ने भी 1001 रुपये का सहयोग किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। विवेकानंद विद्या मंदिर खेतीखात की छात्रा सोनम ने ‘लाली हो लाली हौसिया’ गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। जीजीआईसी की नेहा, अनीता, अंजलि, आंचल ने ‘अल्मोड़ा की गंगा छोरी’ और कविता और वैशाली ने ‘मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले’ गीत पर नृत्य पेश किया। मां बाराही सांस्कृतिक कला केंद्र हल्द्वानी के दल नायक गिरीश बर्गली के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, पंजाबी, राजस्थानी गीत पेश किए। काली कुमाऊं जागरण मंच नरसिंह डांडा के सतपाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ‘ओ रंगीली धाना, पहाड़ो की चेली छू मैं’ आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां की।

पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल और सुशीला बोहरा के संचालन में हुए आयोजन में महोत्सव समिति अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुजारी ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, नवीन बोहरा, नीरज बोहरा, देवेंद्र बोहरा, नेहा गड़कोटी, दीपक फर्त्याल, कुलदीप बोहरा, सूरज बोहरा, विवेक पुजारी, मुकुल, किरन, विवेक पुजारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें