चंपावत। पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर मोर के साथ खूब वायरल हुई। इस तस्वीर से प्रेरणा लेते हुए यहां से 22 किमी दूर स्वांला गांव के एक ग्रामीण काष्ठ कलाकार ने लकड़ा का दिलकश मोर बना दिया।
80 वर्षीय टीकाराम भट्ट काष्ठकला के माहिर हैं। वे हाथी सहित कई पशु-पक्षी, देवी-देवताओं के 55 से ज्यादा चित्रों को काष्टकला में उकेर चुके हैं। पीएम की मोर संग तस्वीर देख अब उन्होंनेे एक बेहद आकर्षक मोर बनाया। बताते हैं कि प्रधानमंत्री का समर्थन करनेे के लिए कला के जरिये मोर को बनाया। इसे बनाने में तीन दिन का वक्त लगा। टीकाराम ने बताया कि 22 मार्च से शुरू हुए कोरोना काल में अब तक उन्होंने अलग-अलग शैली की 15 मूर्तियां बनाई हैं। इनमें से कई को बाजार में ठीकठाक कीमत भी मिली है। कहते हैं कि ये कलाकारी उनके लिए रोजगार का भी जरिया बन रही है।