फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाले सिलेंडर पर लगा 29 रुपये का झटका

Sun, 01 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में आम उपभोक्ताओं की जेब से रसोई गैस सिलेंडर के लिए अधिक रकम निकलेगी। गैस सिलेंडर में ये बढ़ोतरी 29 से 30 रुपये तक हुई है।
विज्ञापन


लोहाघाट गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में ये सिलेंडर 568 रुपये से बढ़कर 597 रुपये का मिलेगा, जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 574 रुपये का था, जो अब बढ़कर 603.50 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल पिछले महीने की दर 1104 रुपये पर ही मिलेगी। सब्सिडी और गैर सब्सिडी दोनों श्रेणी के सिलेंडरों में बढ़ोतरी का असर त्योहार के मौके पर आम उपभोक्ताओं को होगा। जिले में 41 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ता और 500 से अधिक व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें