फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Sun, 01 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में रविवार से दो दिनी विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य हरिप्रसाद ने किया।
विज्ञापन


ठा. एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कालेज में आयोजित महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने समावेशी विकास के लिए विज्ञान और गणित में छह उप विषयों, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, उद्योग, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए गणित, विज्ञान मेला एवं समाज पर तैयार किए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।

विज्ञान प्रदर्शनी में नौ विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अंबा दत्त पंत ने किया। आयोजन में शिक्षक रूप सिंह राजपूत, पीपी त्रिपाठी, एसएस राणा, एलडी तिवारी, एसएन यादव, एलपी गंगवार, जगमोहन जोशी, रेखा रानी, रामा कठायत, रेेखा जोशी, मनोज कुमार, पवन कुमार, विद्या दुर्गापाल, नीलम वन, पुष्पा जायसवाल, रविंद्र सिंह, गंगा रौतेला, नरेंद्र बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें