फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोस्टर भी जारी, लेकिन रसोई गैस के लिए कम नहीं हो रही लाइन

Sun, 22 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में रसोई गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं की लाइन कम नहीं हो रही है। निर्धारित स्थलों पर गैस वितरण का रोस्टर जारी होने के बाद भी गैस एजेंसी कार्यालय में सुबह से ही लाइन लग रही है। रविवार को भी सुबह से ही उपभोक्ता अपने सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आम जनमानस को रसोई गैस की सुचारु उपलब्धता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि जनपद में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं और निर्धारित डिलीवरी पॉइंट से ही गैस प्राप्त करें।
गैस वितरण वाहनों से तय स्थानों पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। चंपावत गैस सर्विस की ओर से 23 मार्च को कनलगांव, सिमल्टा, फंगर, चौकी, बरदोली, ज्याड़ा, 24 को दियूरी, अमोड़ी, बेलखेत, सूखीढांग, श्यामलाताल, धौन, 25 को नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड, ब्लॉक, 26 को गौरलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम), 27 को नरियाल गांव, नरसिंहडांडा, सल्ली, 28 को ढकनाबडोला, चक्कू, आंबेडकर कॉलोनी, 30 मार्च को खर्ककार्की, जूप, पुलिस लाइन में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


टनकपुर क्षेत्र में 23 मार्च को नायकगोठ, बोरागोठ, वार्ड 5 और 6 और 24 मार्च को कार्की फार्म, आमबाग, छीनीगोठ, वार्ड 9, 10 और 25 मार्च को मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, वार्ड 4, 7 और 26 मार्च ककराली गेट, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ, वार्ड 2, 3 और 27 मार्च को विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड 11 और 28 मार्च को ज्ञानखेड़ा, विचई, वार्ड 1, 8 और 29 मार्च को सूखीढांग, पूर्णागिरि क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा।
बनबसा में 23 मार्च को फागपुर, 24 को चंदनी, 25 को भजनपुर, मेन बाजार, एनएचपीसी, 26 को कैनाल पुल, चंद फार्म, 27 को चुना भट्टा, देशी फार्म, बमनपुरी, 28 को पचपकरिया, चंद फार्म और 29 मार्च को गड़ीगोठ, मझगांव, देवीपुरा में वितरण किया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि गैस संबंधी जानकारी के लिए 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है। रिफिल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल या आईवीआरएस नंबर 7718955555 का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें