फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चैत्र नवरात्र में तीसरे दिन भी मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 21 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। स्रोत: समिति
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने रात और दिन मां के दर्शन कर मन्नत मांगी। सुबह से ही मां के दर्शन को लंबी-लंबी कतार लगती रही। श्रद्धालुओं को काली मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच बैरियर लगाकर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

मेले में प्रति वर्ष चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से मेले के आरंभ से ही भीड़ नियंत्रण की योजना तैयार करने से व्यवस्थाएं बनी हुई हैं। शनिवार को भी सुबह से ही ट्रेन, बस, निजी बस और निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का रेला आना जारी रहा। बूम, ठूलीगाड़ के बाद भैरव मंदिर पार्किंग भी वाहन अधिक संख्या में पहुंचे, प्रशासन ने बसों को किरोड़ा नाले में भी पार्क कराने की व्यवस्था कराई। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में समिति के सदस्य मुख्य मंदिर में व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि फिलहाल सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। इधर, नगर के रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन आते और जाते समय मां के जयकारों की गूंज है। मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही एक्सप्रेस से भी श्रद्धालु आ रहे हैं।
पहली बार मां के दर्शन किए और पहाड़ देखा
मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद श्रद्धालु नगर के शारदा घाट में स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। शनिवार को घाट में यूपी के जिला बदायूं के तहसील बिल्सी, गांव बहटा विमाई और मेवली के श्रद्धालुओं का जत्था उत्साहित नजर आया। करीब 70 श्रद्धालुओं के जत्थे में युवा अधिक नजर आए। इसमें सोनपुरी गोस्वामी ने बताया कि वह पहली बार मां के दर्शन के लिए मां के साथ आए हैं। दोनों ने जीवन में पहली बार पहाड़ को छू कर भी देखा। उनको नया अनुभव हो रहा है। वह शुक्रवार की सुबह चार बजे बस से टनकपुर पहुुंचे। शनिवार रात दो बजे मां के दर्शन किए। इसके बाद रात में ही सुबह चार बजे टनकपुर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें